छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने मतदान, CM भूपेश, PCC चीफ मोहन मरकाम और मंत्रियों ने डाले वोट

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनने सोमवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। CM भूपेश बघेल, PCC चीफ मोहन मरकाम ने अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दिया।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनने सोमवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार, मंत्री रविंद्र चौबे सहित कई बड़े नेता मतदान कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ के 307 डेलीगेट्स के मतदान करने पार्टी के राजीव भवन में बूथ बनाया गया है। अब तक 265 वोट पड़ चुके हैं। करीब-करीब 20 वोट बाहर हैं। शाम के 4 बजे तक मतदान होना है। मतदान के बाद मतपेटी दिल्ली भेजी जाएंगी। वोटरों को मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसी एक के पक्ष में मतदान करना है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करीब 11 राजीव भवन पहुंचे। उसी दौरान संसदीय व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पीएचई मंत्री गुरू रुद्र कुमार गुरु, निकाय मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अंबिका सिंहदेव, ममता चंद्राकर आदि मंत्री विधायक भी प्रदेश पदाधिकारी भी मतदान करने पहुंचे। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष को चुनने की प्रकिया में मैंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि यह मतदान कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के मजबूती का प्रमाण है। बता दें कि लंबे समय बाद गांधी परिवार के बाद कोई दूसरा व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष बनने जा रहा है।

थरूर और खड़के समर्थन मांगने नहीं आए रायपुर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दोनों प्रत्याशी वोट मांगने रायपुर नहीं आए। दोनों नेताओं द्वारा फोन से प्रदेश के नेताओं के बात कर समर्थन मांगा गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंघानिया, महामंत्री अर्जुन तिवारी, अरुण सिसौदिया और सुमित्रा घृतलहरे को पोलिंग एजेंट बनाया गया है। वहीं प्रत्याशी शशि थरूर के पोलिंग एजेंट के रूप में विनय कुमार पावले, हरि प्रसाद कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों सरगुजा क्षेत्र के रहने वाले हैं। थरूर का एजेंट नहीं था। इसलिए व्यवस्था बनाई गई है। वोटिंग में अभी कुछ समय और बचा है।

पीसीसी चीफ बोले- डेलीगेट्स में जबरदस्त उत्साह
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि वर्षों बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के डेलीगेट्स में जबरदस्त उत्साह है। गुप्त मतदान होना है डेलीगेड्स अपनी पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेगा। वोटिंग के बाद मतपेटियां दिल्ली भेजी जाएंगी। चुनाव जीतने वाला सबका अध्यक्ष होगा। मतदान की प्रक्रिया शुरू करने से पहले निर्वाचन अधिकारी उमर हुसैन दलवई ने एजेंटों को मतदान की प्रक्रिया समझाई। उनके सामने ही मतपत्रों की गिनती हुई। मतपेटी को खोलकर देखा गया और उनकी मौजूदगी में सील कर सभी के हस्ताक्षर लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *