छत्तीसगढ़ के 9 विधायक पहुंचे दिल्ली ,प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से करेंगे मुलाकात

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में चल रहे राजनीतिक मतभेद के बीच कांग्रेस के 9 विधायक दिल्ली पहुंचे हैं।इन विधायकों का नेतृत्व विधायक बृहस्पत सिंह कर रहे है।इस दौरान सभी विधायक प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति की जानकारी देंगे.

जानकारी के मुताबिक कुछ विधायक छत्तीसगढ़ सदन में रुके हैं और कुछ विधायक निजी होटल में रुके हुए हैं।बृहस्पत ने एक इंटरव्यू में कहा कि पहले भी कांग्रेस के 60 विधायकों ने लिखित और मौखिक रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में समर्थन दिया है।मुख्यमंत्री पद में शामिल टीएस सिंहदेव का नाम लिए बिना बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी एक व्यक्ति को खुश करने के लिए कांग्रेस के 70 विधायकों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता है।साथ ही कुछ विधयाकों ने कहा कि पूरे देश में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं,लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसी स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्य से प्रदेश के किसान खुश हैं।

आपको बता दें कि बृहस्पत सिंह,द्वारिकाधोश यादव (खल्लारी ) ,पुरुषोत्तम कंवर (कटघोर) ,गुरुदयाल बंजारे (नवागढ़ ),मोहित केरकेटा (पाली ) ,चन्द्रदेव राय (बिलईगढ़ ) ,प्रकाश नायक (रायगढ़) , विनय जायसवाल (मनेन्द्रगढ़) ,यूडी मिंज (कुनकुरी ) ये सभी विद्यायक दिल्ली गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *