July 23, 2026

शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

1784803486_4629f07a7484e4d2e997

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अदम्य साहस एवं अद्वितीय देशभक्ति के प्रतीक अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद जी को उनके जन्मदिन पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी ने अपना जीवन मातृभूमि की आजादी के लिए समर्पित कर दिया. उनका अदम्य साहस, अटूट आत्मविश्वास और देशभक्ति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव अमर रहेगी.

उन्होंने कहा, आजाद जी ने अपने संघर्ष, त्याग और आत्म-बलिदान से देश के युवाओं में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्र सेवा की भावना जागृत की। उनका जीवन सभी भारतीयों के लिए साहस, कर्तव्य और देशभक्ति की प्रेरणा है.
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद जी के आदर्श और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रीय हितों की रक्षा और सर्वोपरि देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे.

Share with