रायपुर : रायपुर जिले में सभी तहसीलों में वर्षा रिकाॅर्ड की गई

रायपुर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान सभी तहसीलों में वर्षा रिकाॅर्ड की गई। जिले में औसत रूप से 26.1 मि.मी की बारिश दर्ज की गई। आज रायपुर तहसील में 11.2 मि.मी., आरंग में 8.6 मि.मी., गोबरा-नवापारा में 68.2 मि.मी, तिल्दा में 47.3 तथा खरोरा में 21 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है।

अभी तक रायपुर जिले में 593.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। पिछले 10 वर्षो में इस अवधि में औसत रूप से 693.5 मि.मी की वर्षा हुई थी। जिले के रायपुर तहसील में अभी तक 717.9 मि.मी., आरंग तहसील में 325.8 मि.मी., अभनपुर में 531.8 मि.मी., गोबरा-नवापारा में 784.2 मि.मी, तिल्दा में 570.1 मि.मी और खरोरा में 631.5 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *