रायपुर जिला इंटक कार्यकारिणी घोषित की गयी, शरद बांटी पांडे को बनाया गया उपाध्यक्ष

रायपुर|राष्ट्रीय मजदुर रायपुर जिला मजदुर कांग्रेस कार्यकारिणी की प्रथम विस्तारित बैठक आज राजीव भवन शंकर नगर में आयोजित हुई, बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने की। मुख्य अतिथि रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा द्वारा रायपुर जिला मजदूर कांग्रेस के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया|
रायपुर जिला मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि रायपुर जिला इंटक के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आज प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा के हाथों नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
जिला इंटक की प्रथम विस्तारित बैठक में छः माह में 50,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत मनरेगा मजदूरों को मजदूर कांग्रेस का सदस्य बनाने की कार्य योजना बनाई गयी ।
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘राजीव गाँधी खेतिहर मजदूर न्याय योजना’ को गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया तथा शासन के द्वारा मजदूरों के लाभ हेतु बनाई गया समस्त योजनाओं को प्रत्येक मजदूर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य मनोज सिंह ठाकुर, बिरगांव नगर निगम के पूर्व सभापति योगेंद्र सोलंकी, बिरगांव ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नन्दलाल देवांगन, बिरगांव नगर निगम के पूर्व पार्षद मो. रियाज, जिला खनिज निगम के सदस्य चन्दन पाल आदि ने सम्बोधित किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *