गरियाबंद : दिव्यांगजनो को मिलेगा सोलर ट्रायसाईकल : कलेक्टर ने किया अवलोकन

जिले के दिव्यांगजनों को अब सोलर चलित ट्रायसाईकल मिलेगा। कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर द्वारा गत दिवस सोलर हाईब्रिड ट्रायसाईकल का अवलोकन किया गया। यह ट्रायसाईकल क्रेडा विभाग के सौजन्य से समाज कल्याण विभाग को सौंपा जायेगा। कार्यपालन अभियंता श्री इंदुभूषण साहू ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर 10 नग ट्रायसाईकल हेतु राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। हालाकि अभी केवल 10 दिव्यांगजनों को ही इसका फायदा मिलेगा। लेकिन भविष्य में इसे अधिक संख्या में मंगाया जा सकता है। गत दिवस कलेक्टोरेट परिसर में इस ट्रायसाईकल का प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि सोलर पैनल की मदद से यह साईकल चलेगी। इसमें बैटरी की भी सुविधा दी गई है, जो सोलर पैनल के माध्यम से चार्ज होता रहेगा। एक बार चार्ज हो जाने पर यह 70 किमी तक की दूूरी तय कर सकता है। साइकल में दिव्यांगजनों के सहुलियत के अनुसार अनेक सुविधाएं दी गई है। मोबाईल चार्जर व लाईट की भी सुविधा है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इससे निश्चित रूप से दिव्यांगजनों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *