धमतरी : आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने प्राकृतिक आपदा से हुई मृत्यु में मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मिली जानकारी के मुताबिक मगरलोड के खिसोरा निवासी श्री नेकराम साहू की आंधी-तूफान तथा बारिश होने के कारण विवाह मण्डप क्षतिग्रस्त होने पर विद्युत करंट लगने से इलाज के दौरान 21 मार्च 2020 को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर उनके पिता श्री गोपाल राम साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी तरह भखारा तहसील के ग्राम सेमरा निवासी श्री कृपाराम निषाद की तालाब में डूबने की वजह से 28 जून 2020 को मृत्यु हो गई। फलस्वरूप मृतक की पत्नी श्रीमती कान्ति बाई को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही धमतरी तहसील के ग्राम पीपरछेड़ी के श्री ढेलूराम सतनामी को भी आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। दरअसल उनके पिता श्री दरबारी राम सतनामी की तालाब में डूबने की वजह से 17 सितम्बर 2020 को मृत्यु हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *