दुर्ग: मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी केंद्रो हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

जिला जनसंपर्क कार्यालय दुर्ग (छ.ग.)
समाचार

विधानसभा निर्वाचन- 2023

मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी केंद्रो हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने पूर्व जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नोडल व सहायक नोडल एवं अधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण व 67 अहिवारा में सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली श्री आशीष देवांगन, विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन, 64 दुर्ग शहर, 68 साजा (आंशिक) एवं 69 बेमेतरा (आंशिक) में सामग्री वितरण केन्द्र मानस भवन दुर्ग हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग श्री लोकेश चन्द्राकर एवं विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर में सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वाशासी महाविद्यालय (साईंस कॉलेज दुर्ग) हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग श्री अजय त्रिपाठी नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। कैफियत आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग तीनो वितरण केन्द्र के संपूर्ण कार्य के नोडल अधिकारी रहेंगे ।
विधानसभा क्षेत्र 62- पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर, 67 अहिवारा, 68 साजा (आंशिक), 69 बेमेतरा (आंशिक) में सामग्री वापसी केन्द्र श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के लिए नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग व्यस्था श्री अश्वनी देवांगन, सहायक नोडल आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली श्री आशीष देवांगन, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग श्री लोकेश चन्द्राकर एवं आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा श्री अजय त्रिपाठी को नियुक्त किया है। सामग्री वितरण एवं वापसी तथा मतगणना स्थल पर सीसी टीवी एवं कैमरा तथा वीडियोग्राफी व्यवस्था हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा श्री अजय त्रिपाठी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग, कार्यपालन अभियंता लोकनिर्माण विभाग (वि.या.) दुर्ग, लोकनिर्माण विभाग दुर्ग एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग (वि. एवं या.)दुर्ग एसडीओ, उपसंचालक जनसंपर्क विभाग दुर्ग एवं कैमरामेन जनसंपर्क विभाग दुर्ग नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *