तेज बहाव के कारण डैम में डूबा युवक , दोस्तों के साथ डैम पर गया था पिकनिक मनाने

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ जिले में एक युवक डैम में डूब गया है। युवक रविवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए किंकारी डैम पर गया था। जहां वो अपने कुछ साथियों के साथ नहाने के लिए डैम में उतर गया। लेकिन डैम में तेज बहाव होने के कारण वो डूब गया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने इस बात की जानकारी प्रशासन को दी थी। जिसके बाद सोमवार सुबह से गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। युवक का 24 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। पूरा मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है।

बताया गया है कि 28 वर्षीय दिल कुमार बरमकेला तहसील में राजस्व विभाग में पदस्थ था। वो रविवार को अपने 5 से अधिक दोस्तों के साथ डैम में पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे वो और उसके दोस्त डैम में नहाने के लिए उतर गए। पर जिस जगह पर दिल कुमार नहा रहा था। वहां पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। देखते ही देखते युवक अपने दोस्तों के सामने ही पानी में डूब गया।

घटना के बाद उसके दोस्तों ने उसे वहीं खोजने का प्रयास किया। फिर प्रशासन को भी इस बात की जानकारी दी। तब तक रात हो चुकी थी। जिसकी वजह से रात को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। सोमवार को सुबह होते ही गोतखोरों की टीम डैम पर पहुंच गई और उसकी तलाश लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *