जशपुरनगर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 5 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 20 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 5 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से फरसाबहार तहसाील के ग्राम टाकमुण्डा निवासी  प्रेमलाल साय पिता धनसिंह साय की मृत्यु 08 अगस्त 2019 हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री धनसिंह साय हेतु 4 लाख एवं मनोरा तहसील के ग्राम खम्हली निवासी सदजोहार निवासी मुकुन्द बुनकर की मृत्यु 31 मार्च 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र श्री कलेश राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार सर्पदंश से उप तहसील बागबहार निवासी ग्राम सागरपाली निवासी श्रीमती खुलबासो पति सुधेश्याम यादव की मृत्यु 31 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री सुधेश्याम यादव हेतु 4 लाख, पत्थलगांव तहसील ग्राम कर्राबेवरा निवासी गुलाब साय की मृत्यु 13 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पुत्री बिंदिया चौहान हेतु 4 लाख रुपए तथा आग से जलने पर फरसाबहार तहसील के घूमरा निवासी श्रीमती बासमति मांझी की मृत्यु 17 जनवरी 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र श्री वेनुधर मांझी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *