मुंगेली : पशु चिकित्सक विहीन क्षेत्र के किसानों को उनके पशुओं के उपचार के लिए अब ज्यादा दूर जाना नहीं पड़ेगा

पशु चिकित्सक विहीन क्षेत्र के किसानों को उनके पशुओं के उपचार एवं पशुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें ज्यादा दूर जाना नहीं पडे़गा। अब उन्हें उनके क्षेत्र में ही पशुओं का उपचार और पशुओं संबंध में जानकारी प्राप्त होगी। इस हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जिला खनिज संस्थान न्यास मद से पशु चिकित्सा विहीन पशु चिकित्सालय डिंडौरी, पशु औषधालय कटामी, अखरार और सेमरसल में 01-01 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों नियुक्ति की स्थानीय व्यवस्था के तहत मानदेय के आधार पर की गई है। इन सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की नियुक्ति होने से किसानों को उनकेे पशुओं के उपचार एवं पशुओं के संबंध में जानकारी अब उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध हो रही है। इससे संबंधित क्षेत्र के किसान हर्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *