धमतरी : गुण्डाधूर एवं महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए आवेदन 15 अक्टूबर तक आमंत्रित

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को गुण्डाधूर सम्मान तथा महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान प्रदान किया जाता है। इसी तारतम्य में वर्ष 2021-22 के लिए उक्त दोनों सम्मानों के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन 15 अक्टूबर तक आमंत्रित किए गए हैं। इनसे अलंकृत खिलाड़ियों को एक लाख रूपए नकद, अलंकरण फलक और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि गुण्डाधूर सम्मान ऐसे पात्र खिलाड़ियों को दिए जाएंगे, जिन्होंने वर्ष 2020-21 में भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेते हुए स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक प्राप्त किया हो। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। इसी तरह महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए वर्ष 2020-21 में तीरंदाजी की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सीनियर वर्ग या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण या रजत अथवा कांस्य पदक प्राप्त किया हो। इसके अतिरिक्त, तीरंदाजी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। उन्होंने बताया कि उक्त सम्मान के नियमों व आवेदन आमंत्रित करने संबंधी जानकारी तथा आवेदन पत्र का प्रारूप खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.inपर प्राप्त किया जा सकता है। खेल अधिकारी ने यह भी बताया कि गुण्डाधूर सम्मान और महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए वर्ष की गणना एक अप्रैल से 31 मार्च होगी। इस अवधि में अनुशंसा पत्र संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, अंरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड रायपुर अथवा कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण रूद्री धमतरी में कार्यालयीन दिवस एवं समय में 15 अक्टूबर तक जमा किया जा सकता है, साथ ही कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07722-232099 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *