कांग्रेस के लिए आसान नहीं छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता बरकरार रखना, भाजपा को मिल सकता है धुव्रीकरण का लाभ

कांग्रेस की नजर आगामी लोकसभा चुनाव पर है। इन चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी ने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं। पर वर्ष 2024 तक पहुंचने से पहले पार्टी को कई इम्तिहान से गुजरना होगा।

कांग्रेस की नजर आगामी लोकसभा चुनाव पर है। इन चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी ने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं। पर वर्ष 2024 तक पहुंचने से पहले पार्टी को कई इम्तिहान से गुजरना होगा। इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव के बाद अगले साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव हैं। इन्हें लोकसभा का सेमीफाइनल माना जाता है।

हिमाचल और गुजरात में पहली परीक्षा
वर्ष 2024 से पहले कई अहम प्रदेशों सहित 11 राज्यों में चुनाव हैं। पहली परीक्षा हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव है। हिमाचल प्रदेश में हर पांच साल में सत्ता बदलती रही है, इसलिए कांग्रेस के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। गुजरात में पार्टी की स्थिति वर्ष 2017 के मुकाबले बहुत अच्छी नहीं है। ऐसे में पार्टी के सामने पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है।

राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कर्नाटक पर पूरा ध्यान
कांग्रेस का पूरा ध्यान राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कर्नाटक पर है। पार्टी रणनीतिकार मानते हैं कि कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बरकरार रखते हुए मध्य प्रदेश और कर्नाटक जीत लेती है, तो इसका फायदा लोकसभा में मिल सकता है। पर यह आसान नहीं है। क्योंकि, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में पार्टी अंतर्कलह से जूझ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *