Stock Market Crash: बैंकिंग शेयर क्रैश, खुलते ही शेयर बाजार में मची तबाही
भारतीय शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने के बाद से ही भूचाल देखा जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के कारण एशियाई बाजारों में गिरावट के कारण सेंसेक्स और निफ्टी खुलते ही गिर गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 600 अंक से अधिक गिर गया।
खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
सोमवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर से सपाट 78,151.45 पर खुला, लेकिन अगले ही पल यह लुढ़क गया और महज पांच मिनट के कारोबार में 77,542 पर आ गया। 600 अंकों से ज्यादा की भारी गिरावट आई।
