Brahmastra Box Office Collection: शुक्रवार को बढ़ा कलेक्शन! 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर कर गई है। गुरुवार को इसके बिजनेस में गिरावट दर्ज की गई लेकिन राहत की बात है कि एक फिर से इसने रफ्तार पकड़ ली है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर धुआंधार कलेक्शन किया। अभी तक फिल्म ने जिस तरह प्रदर्शन किया है उससे बॉलीवुड को बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में फ्लॉप का सिलसिला जारी था जिस पर ‘ब्रह्मास्त्र’ ने रोक लगाई है। पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई के बाद सभी की नजरें सोमवार पर थीं। फिल्म ने डबल डिजट में कलेक्शन किया था। हालांकि गुरुवार को इसके बिजनेस में गिरावट दर्ज की गई लेकिन राहत की बात है कि एक फिर से ‘ब्रह्मास्त्र’ रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है।

कितना हुआ कलेक्शन

गुरुवार को ‘ब्रह्मास्त्र’ ने 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया। शुक्रवार को सरप्राइज देते हुए फिल्म का कलेक्शन एक बार फिर से 10 करोड़ के पार चला गया। वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक. फिल्म आठवें दिन 10.30 करोड़ की कमाई कर सकती है। कुल कलेक्शन 183 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ये शुरुआती आंकड़े हैं। अब वीकेंड पर नजर रहेगी। उम्मीद जताई जा रही है फिल्म की कमाई में जोरदार उछाल आएगा।

दुनियाभर में ‘ब्रह्मास्त्र’ का तहलका

फिल्म 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है। वीकेंड में यह आंकड़ा भी पार हो जाएगा। अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म दूसरे वीकेंड में करीब 40 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। ‘ब्रह्मास्त्र’ केवल देश में ही नहीं ओवरसीज में भी धमाका मचाए हुए है। फिल्म के सोशल मीडिया पेज से जानकारी दी गई है कि इसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *