रूस का दावा, यूक्रेन के आखिरी बड़े गढ़ पर भी कब्जा, युद्ध के 130 दिन

रूस के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि यूक्रेने के आखिरी बड़े शहर लिसिचांस्क पर भी उसकी सेनाओं ने कब्जा कर लिया है। लुहांस्क के गवर्नर ने भी कहा था कि रूसी सेना ने हमले तेज कर दिए हैं।

रूस के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि  उनकी सेना ने यूक्रेन के आखिरी बड़े शहर लुहांस्क प्रांत के लिसिचांस्क पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को सफल सैन्य अभियान की जानकारी दी। बता दें कि कई हफ्ते से रूस की सेना यहां तेज गोलाबारी कर रही थी लेकिन यूक्रेन के लड़ाके उनसे लोहा लेने में लगे थे।

रूस ने पड़ोसी सिविएरोदोनेत्स्क क्षेत्र पर पहले ही कब्जा कर लिया था। पुतिन के सलाहकार ने उन्हें शनिवार को ही जानकारी दे दी थी कि जल्द ही लिसिचांस्क पर कब्जा होने वाला है। हालांकि यूक्रेन की तरफ से इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। लुहांस्क के गवर्नर ने इससे पहले शुक्रवार को कहा था कि रूस की सेना शहर पर हावी नहीं हो पाई है।

इसके बाद रविवार को उन्होंने कहा कि आखिरी गढ़ पर कब्जा करने के लिए रूस की सेना आगे बढ़ रही है और हमले तेज कर रही है। रूस ने अपनी ज्यादातर सेना लिसिचांस्क में भेज दी है। कब्जा करने के लिए वे निर्दयता का भी सहारा ले रहे हैं। बता दें कि  सिविएरोदोनेत्स्क और लिसिचांस्क को एक नदी अलग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *