Weather Update: आज इन यहां-यहां होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर दी ये खुशखबरी

Aaj Ka Mausam: पिछले कई दिनों से देश के राज्यों में मानसून और प्री-मानसून की वजह से हो रही बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून जल्द दस्तक दे देगा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के 23 जून से 29 जून के बीच मध्य भारत के बाकी हिस्सों और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड, बिहार और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों की ओर मानसून आगे बढ़ रहा है। एमआईडी के मुताबिक अगले पांच दिनों में पश्चिमी पट पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर, मध्यम और पूर्वी भारत के राज्यों में भी तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी देश के कई अन्य राज्यों में गरज और तेज हवाओं के साथ वर्षा होगी। एमआईडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में इस सप्ताह प्री-मानूसन की बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद मानसून के आगमन से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, पूरे ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है। IMD ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक पश्चिमी तट पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, अगले दो दिनों तक पूरे नॉर्थ, सेंट्रल और ईस्ट इंडिया के राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

आज पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, तमिलनाडु, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

स्काइमेट वेदर  (Skymet Weather) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, असम के पश्चिमी हिस्सों, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा सहित मुंबई, दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी तट पर तेज बारिश की संभावना है। वहीं अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्री मॉनसून गतिविधियां जारी। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक, दिल्ली में 30 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में मानसून की झमाझम बारिश के लिए दिल्लीवासियों को अभी और थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। वहीं मौसम विभाग IMD ने राजधानी में 25 जून के आस-पास मानसून के पहुंचने की संभावना जताई थी। आपको बता दें कि सामान्य तौर पर दिल्ली में 27 जून तक मानसून की एंट्री होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *