रश्मिका मंदाना ने फोटोग्राफर्स को देखकर ‘पुष्पा’ के इस सीन को किया रिक्रिएट, फैंस बोले- आइला..फीमेल पुष्पा

रश्मिका मंदाना लास्ट फिल्म पुष्पा में नजर आई थीं। पुष्पा में रश्मिका मंदाना, अल्लू अर्जुन के साथ नजर आई थीं। रश्मिका हैं तो साउथ की एक्ट्रेस लेकिन उन्हें हिंदी बेल्ट के लोग भी बहुत पसंद करते हैं।

रश्मिका मंदाना साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं लेकिन अब हिंदी इंडस्ट्री के दर्शक भी उन्हें पसंद करते हैं। इतना ही नहीं रश्मिका को तो नेशनल क्रश तक कहा जाता है। सभी उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनकी एक्टिंग के भी फैन हैं। रश्मिका लास्ट फिल्म पुष्पा द राइज में नजर आई थीं। फिल्म में रश्मिका और अल्लू अर्जुन लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट थी और इसे ना सिर्फ साउथ बल्कि हिंदी बेल्ट में भी पसंद किया गया था। अल्लू अर्जुन का इस फिल्म में एक डायलॉग है जिसे वह अपने स्टाइल में यानी कि चेहरे के नीचे हाथ रखकर कहते हैं कि झुकेगा नहीं साला। ये डायलॉग और इसका एक्शन काफी पॉपुलर है। अब हाल ही में रश्मिका मंदाना को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *