Swayamvar- Mika Di Vohti: मीका सिंह के स्वयंवर में कृष्णा अभिषेक ने ‘सामी-सामी’ पर किया धांसू डांस, लोग बोले- श्रीवल्ली को भी किया फेल

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह के स्वयंवर को नेशनल टीवी पर दिखाया जायेगा। स्टार भारत पर 19 जून से इसे रिलीज कर दिया गया है और पहले एपिसोड में ही कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपने डांस से महफिल लूट ली।

स्टार भारत के जरिए सिंगर मीका सिंह अपने लिए दुल्हन चुनने जा रहे हैं। नेशनल टीवी पर स्वयंवर रचाने जा रहे मीका दी वोहटी का पहला एपिसोड 19 जून को रिलीज किया गया। इस एपिसोड में मीका सिंह से शादी करने के लिए आईं 12 लड़कियों को दिखाया गया। इसके साथ ही एपिसोड में कॉमेडी स्टार्स कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, सिंगर शान, दिलेर मेहंदी मौजूद दिखे। शो के पहले एपिसोड में सितारों ने खूब मस्ती की लेकिन महफिल कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपने धांसू डांस से लूट ली। जी हां, कृष्णा ने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हिट फिल्म पुष्पा के गाने ‘सामी-सामी’ पर जबरदस्त डांस किया। उनके इस डांस के लोग फैन हो गए हैं, फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *