11वीं पास ने 19.50 लाख में खरीदी MBBS की डिग्री. दिल्ली के बड़े अस्पतालों में करता रहा काम. SOG ने रैकेट का किया पर्दाफाश.
जयपुर. राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी मेडिकल डिग्रियां तैयार करके उन्हें मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर करवाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में जांच एजेंसियों ने फर्जी डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. हैरान करने वाली बात यह है कि महज 11वीं पास एक युवक ने करीब 19.50 लाख रुपये चुकाकर कथित तौर पर MBBS की डिग्री हासिल की और इसके सहारे दिल्ली के बड़े अस्पतालों में काम करता रहा.
मामले में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है, जबकि आगे की कड़ियों और दस्तावेजों की सत्यता को लेकर राजस्थान एसओजी की जांच जारी है.
