Budh Grah Parivartan April 2022: बुध ग्रह का मेष राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर कैसा होगा असर

Budh Grah Parivartan April 2022। बुध के राशि परिवर्तन के साथ ही बुधादित्य नाम का राजयोग भी खत्म हो चुका है और 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही यह राजयोग फिर से बनेगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि बुध ग्रह चंद्रमा का पुत्र है। आइए जानते हैं कि बुध के मेष राशि में प्रवेश से आपकी राशि पर क्या असर होगा – ल

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर शुभ फल देगा। सम्मान मिलेगा। इस राशि के लोगों को राजनीति में भी कोई बड़ा पद मिल सकता है। शत्रु साजिश करेंगे, लेकिन कोई नुकसान नहीं कर पाएंगे। इस दौरान लेन-देन में सावधानी बरतें।

छात्रों की सफलता को लेकर संशय बना रहेगा। कोई पुराना रोग आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। प्रेम संबंधों में भी खटास आ सकती है। अधिक काम करने से तनाव हो सकता है। खर्चा ज्यादा हो सकता है। दोस्तों या रिश्तेदारों से जुड़ी कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है।

मिथुन राशि

व्यापार में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है, थोड़ी अधिक मेहनत की जरूरत है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों और भाइयों का भी सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल साबित होंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। यदि आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। अपनी क्षमता के दम पर आप मुश्किलों में भी सफलता पाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि

बुध के राशि परिवर्तन के कारण इस राशि के छात्रों के लिए सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोर्ट से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने के भी योग बन रहे हैं। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ते रहें, हर काम में सफलता मिलेगी.

कन्या राशि

बुध के गोचर से कन्या राशि के जातकों के जीवन में अचानक बड़ा बदलाव आ सकता है। इस दौरान किसी से उधार न लें और न ही पैसे दें। त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं। किया जा रहा काम बिगड़ सकता है। आप नौकरी या व्यापार में किसी साजिश के शिकार हो सकते हैं।

तुला राशि

बुध का गोचर विवाह संबंधी मामलों में सफलता दिला सकता है। अविवाहितों के लिए यह समय शुभ रहेगा। पार्टनरशिप के कारोबार में आप दूर रहें तो बेहतर होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। आप कोई भी सरकारी टेंडर प्राप्त कर सकते हैं। धर्म और अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि

बुध का राशि परिवर्तन मिश्रित फल देगा। किसी और को पैसा उधार न दें, पैसा फंस सकता है। इस दौरान आप घर, दुकान या कोई अन्य अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें, पाचन तंत्र से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं।

धनु राशि

संतान से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता बढ़ा सकती है। इस समय आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। प्रेम से जुड़े मामलों में आत्मीयता बढ़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। उन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है।

मकर राशि

इस राशि के लोगों को यात्रा के दौरान सावधान रहना चाहिए, कोई दुर्घटना हो सकती है। संपत्ति और संपत्ति से जुड़े मामलों में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। छात्रों को मनचाही सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। रोजगार की स्थिति खराब हो सकती है।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों की शक्ति में वृद्धि होगी। परोपकार के कार्यों में सक्रियता से भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को सफलता मिल सकती है। अपनी बुद्धि से आप विपरीत परिस्थितियों में भी परिस्थिति से पार पाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि

इस राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा। नौकरी और व्यापार में बदलाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनी-बनाई चीज खराब हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। बेहतर होगा कि विवादित मामले कोर्ट के बाहर ही सुलझ जाएं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *