रायपुर : स्वेच्छानुदान हितग्राहियों को 7.50 लाख रूपए की सहायता

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान 12 जरूरतमंद ग्रामीणों को स्वेच्छा अनुदान मद से 7 लाख 50 हजार रूपए की राशि वितरित की। गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन मंत्री की अनुसंशा पर जरूरतमंद ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से यह राशि स्वीकृत की गई है।

 

डॉ. डहरिया ने जिन हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि के चेक वितरित किए, इन हितग्राहियों में ग्राम रसनी के श्री सीताराम साहू को जीवकोपार्जन हेतु 2 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम गुमा के श्री टेमनसिंह साहू को स्वरोजगार हेतु 50 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। इसी तरह से ग्राम बनरसी के श्री अवधराम साहू को उपचार हेतु 25 हजार रूपए, ग्राम बैहार के श्री विष्णु प्रसाद साहू को उपचार हेतु 50 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 13 आरंग के श्री चंद्रशेखर देवांगन को उपचार हेतु एक लाख रूपए, ग्राम कुकरा के श्री नरेन्द्र कुमार डहरिया को उपचार हेतु 50 हजार रूपए और ग्राम गुजरा के श्री भागवत बंजारे को उपचार हेतु 50 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। गनौद के श्री मालतु तारक को उपचार हेतु 50 हजार रूपए, ग्राम कोसरंगी के श्री नंद कुमार सोनवानी को उपचार हेतु 50 हजार रूपए, ग्राम बरौदा (माना कैम्प) के श्रीमती जनत्रीन बाई लहरे को 50 हजार रूपए एवं श्री सीताराम लहरे को उपचार हेतु 50 हजार रूपए और ग्राम पचेड़ा के श्री नेहरू लाल डांडे को उपचार हेतु 25 हजार रूपए का चेक प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *