संपत्ति विवाद के कारण की भाई हत्या ,चाकू से किये कई वार

मुंबई : मुंबई के  सांताक्रूज शहर में हत्या का मामला सामने आया है।संपत्ति विवाद को लेकर अपने भाई की हत्या के आरोप में 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला वकोला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित की पहचान 42 वर्षीय रमेश लाल बहादुर सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर है। आरोपी 55 वर्षीय सुरेश लाल बहादुर सिंह है, जो एक निजी कंपनी में काम करता है।दोनों दत्ता मंदिर रोड पर डी’मेलो कंपाउंड में राम खिलावन चॉल में रहते थे।उनके बीच संपत्ति का विवाद भी चल रहा था।जिसके कारण ने गुस्से में सुरेश ने रमेश पर तीन बार चाकू से वार किया। वीएन देसाई अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गयी,जहां रमेश को भर्ती कराया गया था। आरोपी और परिवार के सदस्यों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की कि किसी व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। लेकिन आगे की जांच के दौरान पता चला कि उसके भाई ने उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *