दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने  की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।महिला की लाश उसके ससुराल में ही फंदे पर लटका हुआ मिला। यह मामला के पस्ता थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला बलरामपुर जिले के चिलमा गांव का है।मृतिका का नाम रीना यादव बताया जा रहा है।मृतिका के परिजनों के अनुसार महिला की शादी 2009 में हुई थी।ससुराल पक्ष वाले दहेज़ के लिए महिला के साथ मारपीट करते थे। साथ ही कई तरह से महिला को प्रताड़ित करते थे। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को लड़के के परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अभी मामले की जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *