15 वर्षीय नाबालिग के साथ 33 लोगों ने किया था दुष्कर्म, 26 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

ठाणे : ठाणे पुलिस के विशेष जांच दल ने 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में नवी मुंबई से दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।इसके साथ ही गिरफ्तार लोगों की संख्या 26 हो गई है, जबकि दो नाबालिगों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक ठाणे जिले में आठ महीने में लड़की के साथ कथित तौर पर कई बार सामूहिक बलात्कार किया गया था। कथित घटनाएं इस साल 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच डोंबिवली, बदलापुर, मुरबाद और रबाले सहित विभिन्न स्थानों पर हुईं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने 33 आरोपियों को नामजद किया है।पुलिस ने इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को गुरुवार रात नवी मुंबई से पकड़ा गया, जिसमें से एक रबाले नोड से पकड़ा गया। अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *