बेटी जन्म होने पर ससुराल वाले करने लगे प्रताडि़त , तंग आकर महिला ने दे दी जान

छत्तीसगढ़ : रायपुर के उरला क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । ससुराल द्वारा आए दिन प्रताडि़त करने से तंग आत्महत्या कर ली। यह मामला  उरला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने जांच के बाद महिला के ससुराल पक्ष के पति एवं अन्य सात लोगों के खिलाफ अपराध  दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला के ससुराल वाले बेटी पैदा करने के कारण उसे मानसिक व शारीरिक रूप से उसे प्रताडि़त करते थे साथ ही अक्सर दहेज़ की मांग करते थे। जिससे परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उरला निवासी नूरजहां उर्फ गुडिय़ा 21 वर्ष की शादी जुलाई 2018 में नागेश्वर नगर बीरगांव निवासी नजरुद्दीन 24 वर्ष के साथ हुआ था। शादी में भी महिला के परिवार वालों ने 5 लाख रूपए में दहेज़ के रूप में दिए थे। जब महिला ने  एक बेटी को जन्म दिया तब ससुराल में उसे बेटी होने का ताना देकर आये दिन प्रताडि़त कर शारीरिक व मानसिक रुप से परेशान किया करते थे। पति व ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मायके से 4 लाख रुपये लाने का उस पर दबाव बनाये जाने से वह काफी परेशान रहने लगी। जिससे तंग आकर 3 सितंबर को रात 9 से 10 बजे के बीच अपने कमरे में दुपट्टा बांधकर गले में फांसी लगा कर जान दे दी। जाँच के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ अपराध दर्ज कर  लिया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *