35 वर्षीय महिला के साथ किया बलात्कार ,उसके बाद प्राइवेट पार्ट में  डाला लकड़ी का डंडा

महासमुंद : महासमुंद जिले के बसना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा डाल दिया। इस घटना के बाद से पुरे गाँव में आक्रोश मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के मुताबिक यह मामला  बसना के भैंसाखुरी गांव का है जहाँ आरोपी ने पहले 35 वर्षीय महिला को अकेला देख उसके साथ रोकने पर भी बलात्कार किया। यही नहीं यहाँ तक कि  उसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा डाल दिया। महिला की हालत अभी बेहद नाजुक बताई जा रही है।आरोपी के खिलाफ  धारा 376, 450 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *