प्रेमजाल में फंसाकर  किशोरियों से किया दुष्कर्म , दो दिन से लापता थी लड़कियां

बिलासपुर : रतनपुर क्षेत्र की दो किशोरियों को प्रेमजाल में फंसाकर दो युवक बहलाकर घर से भगाकर ले गए। इस दौरान किशोरियों से दुष्कर्म कर आरोपितों ने दो दिन बाद उन्हें घर छोड़ दिया। इस मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों से पूछताछ कर उन्हें गरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। रतनपुर टीआइ हरविंदर सिंह ने बताया कि घटना बीते 14 अगस्त की है। उनके थाना क्षेत्र की 14 व 16 साल के दो किशोरियों के गायब होने की सूचना स्वजनों ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने अपराध घटित होने की आशंका से धारा 363 के तहत अपराध दर्ज मामले को विवेचना में ले लिया और दोनों किशोरियों की पतासाजी शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 16 अगस्त को दोनों किशोरियां अपने घर आ गई हैं। इस दौरान उनके स्वजन उन्हें लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने दोनों किशोरियों का बयान दर्ज किया और जानकारी जुटाई। तब पता चला कि एक किशोर व डोंगरी के पड़ावपारा निवासी बबला मरावी उर्फ सौंखीलाल पिता चैतराम मरावी (20) उन्हें बहला कर कोटा क्षेत्र ले गए थे।

इस दौरान प्रेमी युवकों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उन्हें घूमाने के बाद वापस गांव लाकर छोड़कर भाग निकले। दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग दर्ज आपराधिक प्रकरण धारा 363 के साथ ही धारा 366, 376 व पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने आरोपित किशोर के साथ ही युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

पुलिस ने बताया कि दोनों किशोरी स्कूली छात्रा हैं, जो 14 अगस्त को स्कूल जाने के लिए निकले थे। दरअसल, आरोपित किशोर व युवक ने उन्हें अपनी प्रेमजाल में फंसा लिया था। दोनों छात्राएं अपने प्रेमी से बातचीत करते थे। आरोपितों ने उन्हें घूमाने का झांसा दिया और अपने साथ भगाकर ले गए। इस दौरान उनके साथ जबरिया दुष्कर्म किया। तब किशोरियों ने अपने स्वजनों को इस घटना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *