आंध्र प्रदेश: महिला ने की अपनी दो साल की बेटी की हत्या, फिर किया आत्महत्या का प्रयास 

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक महिला ने अपनी दाे साल की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार अनंतपुर के धर्मावरम में एक महिला ने अपनी दो साल की बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। धर्मावरम पुलिस का कहना है कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 309 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

पति से हुआ था झगड़ा 
पुलिस का कहना है कि महिला की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब चल रही थी। इसके चलते कई बार उसके पति से झगड़ा भी हो चुका था। शनिवार को झगड़े के दौरान ही उसने बेटी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद आत्महत्या का प्रयास किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *