माँ ने शराब पीने  से रोका तो ,बेटे ने  कर दी बेदर्दी से हत्या

शराब के नशे में बेटे ने अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी है। पता चला है कि नशेड़ी बेटा हमेश शराब के नशे में घरवालों से अक्सर झगड़ा करता था। गुरुवार रात को जब बेटा शराब पीकर घर आया तो मां के टोकने पर विवाद करने लगा। इसके बाद गुस्से में आकर अपनी ही मां के सीने और पेट में गैती (धारदार) से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के पवनी गांव का है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम जोहनलाल (49) बताया है। मृतक महिला का नाम धनकुंवर (75) बताया गया है। पुलिस ने जोहनलाल को शुक्रवार को पकड़ा है। अब उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जोहनलाल शराब का आदि था। वो अक्सर शराब के नशे में अपने परिवार वालों से झगड़ा करता था। इस बात से उसके परिवार वाले भी परेशान थे। मां जोहनलाल को शराब पीने से रोकती थी। लेकिन वो कभी बात नहीं सुनता था।इधर, घटना के वक्त उसके दोनों बेटे भी घर पर नहीं थे। वहीं उसकी पत्नी सो रही थी। आरोपी की पत्नी ने जब तक सास की चीख सुनकर कमरे से बाहर आई, तब तक आरोपी भाग गया था। इसके बाद परिजन ने इस बात की जानकारी शुक्रवार सुबह बिलाईगढ़ थाना पुलिस को दी। जिस पर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने तलाशी शुरू की तो पता चला कि आरोपी पवनी गांव में ही छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर बिलाईगढ़ टीआई जितेंद्र कौशले ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह मिली थी। इसके बाद आरोपी को उसके गांव से पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *