फौजियों की खान है ये गांव.. हर दूसरे घर में एक फौजी
![](https://apnacg.net/wp-content/uploads/2021/08/download-8-2.jpg)
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी ज़िले का महुलझिर गांव न सिर्फ प्रदेश के सबसे छोटे गांवों में गिना जाता है, बल्कि इसका नाम फौजियों के गांव के रूप में भी शुमार है।
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी ज़िले का महुलझिर गांव न सिर्फ प्रदेश के सबसे छोटे गांवों में गिना जाता है, बल्कि इसका नाम फौजियों के गांव के रूप में भी शुमार है।इस गांव को प्रदेश में वीरों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है..हर साल यहां से कई युवा फौज में भर्ती होते हैं और बाकी युवा सालभर फौज में जाने के लिए तैयारी करते हैं।शासन की सुविधाओं से महरूम महज पांचवीं तक स्कूल और करीब 800 की आबादी वाला माहूलझिर गांव अब वीरों सपूतों का गांव बन गया है.. यहां के 25 युवा आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे है, जबकि छह युवक युवतियां पुलिस विभाग में भी पदस्थ हैं।