RRC Group D Exam Date 2021: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए अपडेट जल्द होंगे जारी

आरआरसी ग्रुप डी एग्जाम डेट की घोषणा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा 7 चरणों में 31 जुलाई 2021 तक पूरा करने के बाद अब रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा अपडेट जल्द ही जारी किया जा सकता है। बता दें कि रेलवे की तरफ से दिसंबर 2020 में कहा गया था कि आरआरसी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा समाप्त होने के बाद शुरू की जाएगी।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की अधिसूचना 2019 में जारी हुई थी। इसी प्रकार, आरआरसी द्वारा ग्रुप डी (लेवल 1) के एक लाख से अधिक (1,03,739) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना (आरआरसी-01/2019) भी 2019 की शुरूआत में जारी की गयी थी। आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 12 अप्रैल 2019 तक चली थी। आरआरसी ग्रुप डी (लेवल 1) भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन सितंबर/अक्टूबर 2019 में होना निर्धारित किया गया था। हालांकि, परीक्षा का आयोजन पूरे देश में फैली महामारी के चलते अभी तक आयोजित नहीं किया सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *