September 23, 2026

आजमगढ़ में पूजा के दौरान अंधाधुंध फायरिंग: पत्नी, दो पुरोहितों और बच्चे समेत 5 की मौत

images (40)

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में चल रहे महामृत्युंजय जाप के दौरान अचानक विवाद बढ़ने पर आरोपी अरविंद सिंह ने अपनी रिवॉल्वर से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।

इस खौफनाक वारदात में अरविंद की पत्नी बबीता सिंह और पूजा करा रहे पंडित महेंद्र पाठक समेत दो पुरोहितों की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी के बाद आरोपी ने अपने तीन मासूम बच्चों (8 वर्षीय शौर्य, 5 वर्षीय परी और 6 महीने की बच्ची) को बंधक बना लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। देर रात चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन और जवाबी पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी अरविंद सिंह मारा गया। हालांकि, इस दौरान घायल हुए उसके 8 साल के बेटे शौर्य ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम में अब तक कुल 5 लोगों की जान जा चुकी है।

मामले की जांच के बीच आरोपी अरविंद की मां ने खुलासा किया कि घर में चल रहे अनुष्ठान के दौरान ही यह विवाद अचानक हिंसक मोड़ ले बैठा था। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।