ईरान का अमेरिकी एयरबेस पर बड़ा हमला करने का दावा
रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने घोषणा की कि अमेरिकी हवाई अड्डे पर ईरानी हमले के बाद F-35, F-16 और F-15 लड़ाकू विमानों के लिए हैंगर, मरम्मत अड्डे और आश्रय स्थल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए.
ईरानी राज्य मीडिया प्रेस टीवी ने बताया कि ईरान ने अमेरिकी हवाई अड्डे पर हमले का फुटेज जारी किया। जिसमें आरोप लगाया गया था कि ईरानी क्लस्टर मिसाइलों ने एयर बेस पर लगातार हमले किए और अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली उन्हें रोकने में असमर्थ थी.
प्रेस टीवी के मुताबिक, बाद में एक बयान में आईआरजीसी ने कहा कि उसने एजिस हथियार प्रणाली से लैस अमेरिकी युद्धपोतों डीडीजी-119 और डीडीजी-53 पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिससे गंभीर क्षति हुई. अमेरिका ने पांच ईरानी टैंकरों को नष्ट कर दिया.
अमेरिकी सेना ने हमला कर पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट कर दिया. ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी ने कुवैत और बहरीन में बंदरगाहों के पास तेल टैंकरों के चालक दल को तुरंत जहाज छोड़ने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमलों के जवाब में उन जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है.
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव
ईरान का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी नौसेना की जवाबी कार्रवाई से अमेरिका दबाव में है और हताशा में ईरानी जहाजों पर हमला कर रहा है. रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिका को दी चेतावनी
रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने यह स्पष्ट कर दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी आक्रामकता की नीति को समाप्त नहीं कर देता.
