वैभव सूर्यवंशी से क्या दिक्कत है? क्या 15 साल के लड़के से जल रहे सीनियर प्लेयर्स या गौतम गंभीर नहीं चाहते डेब्यू?
Vaibhav Suryavanshi India Debut: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले सीरीज ओपनर में वैभव सूर्यवंशी की डेब्यू को लेकर कुछ भी कहने से इनकार किया और कहा कि कुछ महीने पहले T-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों को सपोर्ट करना जरूरी है.
चेस्टर-ले-स्ट्रीट: लगता है कि वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग ही उन पर भारी पड़ रही है. जिस तरह इस 15 साल के लड़के को टीम इंडिया में डेब्यू करवाने की मुहिम चल पड़ी है, उससे टीम मैनेजमेंट और खासतौर पर कोच गौतम गंभीर खुश नहीं है. कप्तान श्रेयस अय्यर भी इससे असहज महसूस कर रहे हैं. शायद एक वजह ये भी है कि जो डेब्यू आयरलैंड में हो जाना था, अब वह फिलहाल इंग्लैंड में भी होता नहीं दिख रहा.
डेब्यू पर श्रेयस अय्यर ने साफ इनकार कर दिया
वैभव की लोकप्रियता ही उनपर भारी पड़ रही है. लगता है कि जानबूझकर उन्हें और इंतजार करवाया जा रहा है. हम ये बातें सिर्फ हवा-हवाई नहीं कर रहे बल्कि श्रेयस अय्यर के प्रेस कॉन्फ्रेंस को देखने वाला हर शख्स इस बात से इत्तेफाक रखेगा. दरअसल, 1 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 की पूर्व संध्या पर श्रेयस अय्यर ने मीडिया के सामने आकर कहा:

देखिए, टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक ही खिलाड़ी ने अच्छा किया है. हमें ऐसा माहौल तैयार करना है, जिससे हर खिलाड़ी को आगे टूर्नामेंट में आत्मविश्वास मिले. जिन्होंने पिछला वर्ल्ड कप जीता है, उन्हें T20 खेलने का अनुभव है और वे लगातार इस फॉर्मेट के मुख्य स्तंभ रहे हैं, इसलिए उन्हें सपोर्ट करना बहुत जरूरी है.