Ikka में ‘धर्मेंद्र का बेटा’ लिखा देख छलके Sunny Deol के आंसू, बोले- मैं हमेशा उनका …
Sunny Deol और अक्षय खन्ना की अपकमिंग ‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च पर धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि पर ‘तारा सिंह’ इमोशनल हो गए।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्का’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिस पर दर्शकों ने अच्छा रिएक्शन दिया। हालांकि ट्रेलर में एक चीज जिसने फैंस का ध्यान खींचा और साथ ही सनी देओल को भी इमोशनल कर दिया।
ट्रेलर लॉन्च पर पिता को लेकर इमोशनल हुए सनी देओल
इक्का (Ikka) के ट्रेलर में अपने दिवंगत पिता, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि पर प्रतिक्रिया देते हुए भावुक हो गए। दरअसल फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल का इंट्रोडक्शन धर्मेंद्र के बेटे (Dharmendra’s Son) के रूप में किया गया।
‘इक्का’ के ट्रेलर में सनी देओल (Sunny Deol), अक्षय खन्ना (Akshay Khanna), दीया मिर्जा (Dia Mirza), संजीदा शेख और तिलोत्तमा शोम नजर आए। फैन्स का ध्यान खींचने वाला एक पल वह था जब एंड क्रेडिट्स में अभिनेता का परिचय ‘धर्मेंद्र के बेटे, सनी देओल’ के तौर पर दिया गया।
सनी ने दिया भावुक जवाब
मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बात करते हुए, सनी से मेकर्स के उन्हें ‘धर्मेंद्र के बेटे’ के तौर पर क्रेडिट देने के फैसले के बारे में पूछा गया। अभिनेता ने भावुक होकर जवाब दिया, ‘मैं हमेशा पापा का बेटा हूं और वैसा ही रहूंगा… बस इससे आगे कुछ नहीं..’।
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर में हुआ निधन
हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर सितारों में से एक माने जाने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) ने ‘आया सावन झूम के’, ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘आई मिलन की बेला’ और ‘अनुपमा’ जैसी कई फिल्मों में यादगार अभिनय से अपनी पहचान बनाई। उन्हें न केवल पर्दे पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए, बल्कि भारतीय सिनेमा में उनके बड़े योगदान और प्रशंसकों की कई पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए भी सराहा गया।
सनी देओल निभा रहे वकील का किरदार
इस बीच, निर्माताओं ने सोमवार को सनी देओल और अक्षय खन्ना अभिनीत कोर्टरूम ड्रामा (Courtroom Drama) ‘इक्का’ का ट्रेलर जारी किया एक जबरदस्त कानूनी लड़ाई की झलक दिखाई गई। फिल्म में सनी देओल मशहूर वकील अर्जुन मेहरा का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें अपने अतीत से जुड़े एक व्यक्ति (अक्षय खन्ना) का केस लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
कब रिलीज होगी इक्का?
फिल्म में तिलोत्तमा शोम, सनी देओल के सामने सरकारी वकील की भूमिका में हैं जो न्याय दिलाने की कोशिश कर रही हैं, जबकि दीया मिर्जा एक ऐसी पत्नी और मां का किरदार निभा रही हैं जो बढ़ती अनिश्चितता के बीच अपने परिवार को एकजुट रखने की कोशिश कर रही हैं। ‘इक्का’ 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।