——

GT vs RCB Live Score: गुजरात ने आरसीबी को दिया 156 रनों का लक्ष्य, सुंदर का पचासा; रसिख को तीन विकेट मिले

0
1316135

आज आईपीएल 2026 का कारवां अपने मुकाम पर पहुंचने जा रहा है। फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में जहां आरसीबी की नजरें खिताब का सफल बचाव करने पर हैं, वहीं गुजरात साल 2022 के बाद दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरी है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

आईपीएल का समापन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी है। मशहूर संगीतकार और गायक कैलाश खेर परफॉर्म कर रहे हैं।

गुजरात ने आरसीबी को 156 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। उनके लिए वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने तीन विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा एक विकेट क्रुणाल पांड्या के नाम रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed