——

रायपुर : सुकमा के दूरस्थ गांवों तक पहुंचा शासन, शिविरों से ग्रामीणों को मिला त्वरित लाभ

0
4987964646

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का सुशासन मॉडल अब सुदूर और संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। सुकमा जिले के अत्यंत दूरस्थ गांवों में आयोजित ‘बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार’ शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों को उनके घर-द्वार पर मिल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी स्वयं गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे हैं और मौके पर ही उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। इस जमीनी पहल से ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ा है।

एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं

कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में 30 अप्रैल से विशेष शिविरों की शुरुआत की गई है। इन शिविरों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि विभिन्न विभागों के अधिकारी और मैदानी अमला एक ही स्थान पर मौजूद रहते हैं, जिससे ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है।

प्रमुख विभागीय उपलब्धियां

शिविरों के माध्यम से 1 हजार 13 लोगों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ा गया, 114 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 370 से अधिक मरीजों को मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 414 राशन कार्ड वितरित किए गए, जबकि राजस्व विभाग ने बड़ी संख्या में जाति, निवास एवं जन्म प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किए। पंचायत विभाग द्वारा जॉब कार्ड का वितरण, शौचालय निर्माण की स्वीकृतियां और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई हितग्राहियों को उनके नए पक्के मकानों की चाबियां सौंपकर उनके गृह प्रवेश का सपना साकार किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0’ के अंतर्गत 8,742 ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत 28 हजार 886 महिलाओं का सफलतापूर्वक ई-केवाईसी पूर्ण किया गया। शिविरों में 826 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 907 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

इसके अतिरिक्त कृषि, श्रम और ई-गवर्नेंस सेवाओं के माध्यम से हजारों ग्रामीणों को अनेक हितग्राहीमूलक और समूह मूलक योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया गया। सुकमा जिले में आयोजित ये शिविर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन मॉडल को जमीनी स्तर पर साकार करते हुए ग्रामीण विकास और जनसेवा का एक सशक्त उदाहरण पेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *