अर्जुंदा कॉलेज में मनाया गया विश्व हिन्दी दिवस

बालोद| शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय कॉलेज अर्जुंदा में विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ समीर दशपुत्रे थे। अध्यक्षता डॉ. प्रदीप कुमार प्रजापति ने की। विशेष अतिथि दीपिका कंवर, मनोज कुमार साहू, प्रकाश सिंह बादल, विकास साहू रहे। विकास साहू ने कविता पढ़ी। मनोज साहू ने विश्व हिंदी दिवस मनाने के संबंध में विचार व्यक्त किया। डॉ. प्रदीप कुमार प्रजापति ने भाषा के साथ सच्चे हृदय से जुड़ने व हिंदी भाषा के प्रति अरुचि पर चिंता व्यक्त किया। दशपुत्रे ने आज के वैश्वीकरण के दौर में हिंदी भाषा की भूमिका विषय पर अपना विचार रखा। दानेश्वर सिन्हा, यशवंत कुमार टंडन व गोपिका भारती ने अपना विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन लुकेश चंद्राकर ने किया।