साहित्यकार जगदीश देशमुख को मिला मानस भगीरथ सम्मान

भास्कर न्यूज | बालोद वनांचल मानस सेवा समिति मरारटोला मोहला ने 25वां वर्ष रजत जयंती महोत्सव मनाया। जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार एवं तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख को मानस भगीरथ सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात रंगकर्मी दुष्यंत हरमुख रंग झरोखा प्रो बिहारी लाल तारम को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नरसिंह भंडारी, खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के प्रो बिहारीलाल तारम, साहित्यकार लखन लाल कलामें, जितेंद्र पटेल विद्रोही, रामकुमार गोयल, शैलेंद्र पटेल, पीला लाल देशमुख ,कुंज लाल साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *