कार्रवाई: 60 बोरी धान जब्त

सूरजपुर | ग्राम कोल्हुआ तहसील बिहारपुर में मध्यप्रदेश सीमा से नदी के रास्ते 60 बोरी धान का परिवहन करते हुए बिना नंबर के ट्रैक्टर को कोल्हुआ फॉरेस्टर बैरियर के पास पकड़ा गया। वाहन चालक धर्मसाय निवासी कोल्हुआ ने कहा िक धान नदी पार मध्यप्रदेश से ला रहे थे। इसके संबंध में कोई दस्तावेज उसके पास नहीं था। धन को ग्राम महुली ले जाया जा रहा था। वाहन चालक ने किसी प्रकार का दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया। इसके बाद धान जब्त िकया गया और पास के थाने में सुपुर्द िकया गया।