165 करोड़ के विकास कामों का भूमिपूजन करेंगे सीएम

भास्कर न्यूज | महासमुंद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार 6 जनवरी को महासमुंद में प्रस्तावित भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में आएंगे। महासमुंद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यहां सड़क निर्माण, भवन समेत विभिन्न तरह के करीब 165 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर अधिकारी कर्मचारी तैयारी में जुट गए है। इस संबंध में शनिवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने महासमुंद मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही हेलीपैड पर की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। विधायक सिन्हा ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियां का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए हैं। कलेक्टर विनय लंगेह ने मंच व्यवस्था के साथ विशिष्ट व्यक्तियों और गणमान्य नागरिकों प्रवेश द्वार और निकासी द्वार की जगह का भी अवलोकन किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। ताकि आने जाने के दौरान किसी भी व्यक्ति को दिक्कतें न हो। साथ ही जाम की स्थिति न बन सके। इसके अलावा अन्य आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए। इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष पवन पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला पंचायत सीइओ समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के मुताबिक रायपुर हेलिकॉप्टर से करीब 3 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। यहां से विश्राम गृह में रूकेंगे। इसके बाद आराम करने के बाद सीधे भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम के आने की राजनीतिक दलों भी तैयारी में जुट गए है। महासमुंद में सीएम के आने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए नई सौगात भी मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *