बीजेपी, AAP या कांग्रेस… जानें गुजरात में मुस्लिमों को टिकट देने में राजनीतिक दल पीछे क्यों

एक्टर कृष्णा का 15 नवंबर को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उनका आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। कृष्णा के आखिरी दर्शन के लिए चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर, प्रभास, अल्लू अर्जुन समेत कई फिल्मी हस्तियां पहुंचीं। महेश बाबू फफक कर रो पड़े तो सबने उन्हें चुप करवाया।

एक्टर कृष्णा के अंतिम दर्शन (Krishna Funeral) के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स उनके घर पहुंचे और उन्होंने महेश बाबू को सांत्वना दी। प्रभास से लेकर चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर, राम चरण, अल्लू अर्जुन, नागा चैतन्य और वेंकटेश समेत कई हस्तियां कृष्णा के घर पहुंचीं। कृष्णा का पूरा नाम Ghattamaneni Siva Rama Krishna है। उन्हें तेलुगू सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता था। कृष्णा ने 15 नवंबर की सुबह 4.30 बजे आखिरी सांस ली। एक दिन पहले ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट के कारण हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

कृष्णा के पार्थिव शरीर को उनके अंतिम दर्शन के लिए सुबह करीब 11 बजे उनके घर लाया गया। वहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां कृष्णा को आखिरी विदाई देने पहुंचीं। विजय देवरकोंडा और पवन कल्याण भी यहां नजर आए। पिता को खोने पर Mahesh Babu खुद को संभाल नहीं पाए। उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। तब चिरंजीवी ने उन्हें गले लगाकर चुप करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *