चीन के गुइझोऊ प्रांत में यात्रियों से भरी बस पलटी, 27 लोगों की मौत और 20 घायल

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब 47 यात्रियां से भरी बस गुइझोऊ प्रांत के कियानान बुएई और मियाओ स्वायत्त प्रान्त में एक्सप्रेस वे पर पलट गई। हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई।

चीन के गुइझोऊ प्रांत में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक यात्री बस के पलट जाने से 27 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। संदू काउटी पुलिस ने वीबो पर जारी पोस्ट में यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब 47 यात्रियां से भरी बस गुइझोऊ प्रांत के कियानान बुएई और मियाओ स्वायत्त प्रान्त में एक्सप्रेस वे पर पलट गई। हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों की पहचान का काम जारी है। शव उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है।

लोहे की खदान में पानी भरने से 14 मजदूरों की मौत
वहीं, चीन में लोहे की एक खदान में पानी भर जाने के कारण बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 14 मजदूरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। चीनी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापता व्यक्ति की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। खदान में पानी भरने की घटना इस महीने की शुरुआती की है।

तांगशान शहर की सरकार ने इसे लेकर छोटा सा बयान जारी किया है। इसमें बताया गया कि तलाश और बचाव अभियान समाप्त हो गया है। 2 सितंबर को खदान में पानी भर जाने के कारण का पता लगाया जा रहा है। यह खदान हेबेई प्रांत में बीजिंग से 160 किलोमीटर पूर्व में है। हेबेई में बड़ी मात्रा में लौह अयस्क और इस्पात पाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *