भारत में खूब फेमस हैं ये चिड़ियाघर, बच्चों के साथ एक बार जरूर करें विजिट

Famous Zoo of India: भारत में कुछ बेहतरीन चिड़ियाघर हैं जिनको एक बार आपको जरूर देखना चाहिए। चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता से लेस ये चिड़ियाघर बच्चों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन हैं।

दुनिया के कुछ सबसे बड़े चिड़ियाघर पूरे भारत में हैं। ये सुविधाएं, जो सैकड़ों एकड़ भूमि में फैली हुई हैं, जानवरों के पुनर्वास और सुरक्षित प्रदर्शन में मदद करती हैं। अपने बच्चों को चिड़ियाघरों में साथ लेकर जाएं क्योंकि वे उन जानवरों के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक होंगे जिन्हें उन्होंने अभी तक केवल फोटो में देखा है। यह उनके लिए मनोरंजक होगा और इसी के साथ उन्हें जानकारी भी मिलेगी। यहां भारत के पांच सबसे लोकप्रिय चिड़ियाघरों के बारे में बताया गया है, यहां देखें-

भारत के कुछ फेमस चिड़ियाघर (Famous Zoo)

1) इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क

यह सबसे बड़े चिड़ियाघरों में से एक है। आप यहां कई जानवरों, पक्षियों और तितली को देखने का आनंद ले सकते हैं। इस चिड़ियाघर को तीन तरफ से फ्रेम किया हैं। कंबालाकोंडा वन अभ्यारण्य इसके चारों ओर है। 600 एकड़ में फैले इस चिड़ियाघर में आप विभिन्न जानवरों और पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं।

 

2) नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क

यहां आप अलग तरह के जानवरों और पक्षियों को देख सकते हैं। साल 2009 में वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जू और एक्वेरियम में शामिल हुआ, ऐसा करने वाला भारत का पहला चिड़ियाघर बन गया। सफेद बाघ सफारी की सुविधा वाला भारत का ये पहला चिड़ियाघर है, जिसे अंग्रेजी में ‘द गार्डन ऑफ हेवन’ के रूप में भी जाना जाता है।

3) राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क

यह पुणे के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। प्राकृतिक दुनिया और वन्य जीवन की खूबसूरत फोटो लेने और भीड़-भाड़ से दूर एक दिन का मजा लेने के लिए इस चिड़ियाघर की यात्रा करें। लोकप्रिय पिकनिक क्षेत्रों में से एक इस जगह पर आप पूरा दिन बिता सकते हैं। इस लोकेशन पर आप अपने परिवार और बच्चों के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं।

 

4) मैसूर चिड़ियाघर

इस चिड़ियाघर के अंदर एक अनोखा बगीचा है जो प्यारा और आकर्षक लगता है। इस चिड़ियाघर में आप बाहर घूम सकते हैं, कुछ वन्य जीवन देख सकते हैं और अलग पक्षियों को देख सकते हैं। इस चिड़ियाघर में सौ से ज्यादा प्रकार के पक्षी और दूसरे जानवर हैं।

5) अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क, चेन्नई

इसे वंडालूर चिड़ियाघर के रूप में भी जाना जाता है, इस चिड़ियाघर के 160 बाड़ों में लगभग 1,500 जंगली प्रजातियां हैं, जिनमें 46 लुप्तप्राय प्रजातियां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *