IND W vs PAK W Live Streaming: जानिए कब और कहां देख सकेंगे भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच, जानें यहां

CWG 2022: भारतीय महिला टीम रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान की महिलाओं से भिड़ेगी। दोनों टीमें अपना पहला हार चुकी हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी पहली जीत की तलाश में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी। जारी गेम्स में भारत का ये दूसरा मुकाबला होगा। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए ये मैच जीतना काफी जरूरी है। भारतीय महिला टीम रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। भारत-पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पहले ही मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया से तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान हरमनप्रीत ने अर्धशतक लगाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। भारत ने 20 ओवर में 154 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को रेणुका सिंह ने अपनी घातक गेंदबाजी से काफी परेशान किया। लेकिन आखिरी के ओवरों में भारत ऑस्ट्रेलिया पर दबाव नहीं बना सकी और ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 6 गेंद शेष रहते जीत लिया। रेणुका ने 4 विकेट झटके थे।

पाकिस्तान को शुक्रवार को बारबाडोस के खिलाफ 15 रन से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए भी ये मैच काफी अहम है। हालांकि आंकड़ों पर नजर डाले तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच 11 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से भारत ने 9 और पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं।

भारत की महिला और पाकिस्तानी महिला के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 मैच किस दिन खेला जाएगा?
भारत महिला और पाकिस्तान महिला के बीच राष्ट्रमंडल खेल 2022 का मैच 31 जुलाई, रविवार को होगा।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 भारतीय महिला और पाकिस्तानी महिला के बीच कहां खेला जाएगा?
बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत महिला और पाकिस्तान महिलाओं के बीच मैच खेला जाएगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 भारतीय महिला और पाकिस्तानी महिला के बीच किस समय शुरू होगा?
भारत महिला और पाकिस्तान महिला के बीच मैच भारतीयसमयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

कौन से टीवी चैनल पर भारत और पाकिस्तान मैच का प्रसारण होगा?
भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

भारतीय महिला और पाकिस्तानी महिला मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?
भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *