Asia Cup Hockey Live: भारत-कोरिया के बीच ड्रॉ हुआ मुकाबला, जापान से होगी ब्रॉन्ज मेडल के लिए भिड़ंत

Asia Cup Hockey 2022: भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सुपर 4 का आखिरी मुकाबला 4-4 के साथ ड्रॉ पर खत्म हुआ। कोरिया ने फाइनल में जगह बना ली है, जबकि भारत ब्रॉन्ज मेडल के लिए जापान से भिड़ेगा।

India vs South Korea Live Score Asia Cup Hockey 2022: गत चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम और दक्षिण कोरिया के बीच सुपर 4 चरण का आखिरी राउंड रॉबिन लीग मैच 4-4 से ड्रॉ पर खत्म हुआ। ये मैच भारतीय टीम के लिए फाइनल के लिहाज से काफी अहम था। इस ड्रॉ के बाद भारत अब जापान के खिलाफ तीसरे स्थान का मैच खेलेगा, जबकि कोरिया बेहतर गोल अंतर के कारण फाइनल में पहुंच गया है। जहां उसका सामना मलेशिया से होगा। नीलम संजीप ने 8वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद कोरिया ने दो गोल दागे और फिर 20वें मिनट में मनिंदर सिंह ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। शेषे गौड़ा ने कुछ देर में ही भारत को बढ़त दिलाई लेकिन कोरिया के किम ने 27वें मिनट में गोल करके स्कोर को फिर बराबरी पर कर दिया। मरीस्वरन शक्तिवेल ने तीसरे क्वार्टर में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। जंग मांजे ने गोल करके फिर स्कोर बराबर किया। चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ।

6:44 PM: भारत ने आखिरी कुछ मिनट में गोल करने के लिए तेजी दिखाई। लेकिन कामयाब नहीं हो सके। ये मैच 4-4 के स्कोर के साथ ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारतीय खिलाड़ी मायूस हैं, जबकि कोरिया खिलाड़ी ड्रॉ के बावजूद खुश हैं।
6:40 PM: दोनों टीमों के बीच गोल करने के लिए काफी अफरा तफरी मची है। इस बीच उत्तम सिंह ने गोलकीपर के खिलाफ रेफरल मांगा। 

6:30 PM:भारत गोल की तलाश में है और कोरिया इसका फायदा उठाते हुए जवाबी हमला करने में देरी नहीं कर रहा। लेकिन अभी तक भारतीय डिफेंस इस तरह के खतरे से बचने में कामयाब रही है।

6:24 PM:भारत के लिए फाइनल में जगह बनाने के लिए ये मैच जीतना काफी जरूरी है। भारत ने इस क्वार्टर में कई मौके बनाए हैं। लेकिन गोल में नहीं बदल सके हैं।

तीसरा क्वार्टर 

6:18 PM: कोरिया ने तीसरे क्वार्टर के आखिरी में अपना चौथा गोल करके एक बार फिर स्कोर को बराबर किया। दोनों टीमों ने अभी तक 4-4 गोल किए हैं। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने 1-1 गोल किए।

6:13 PM: कोरिया द्वारा शानदार बचाव किया गया, लेकिन भारत के लिए एक बड़ा झटका लगा है। क्योंकि यशदीप सिवाच को येलो कार्ड मिला है। अगले पांच मिनट वह बाहर रहेंगे।

6:07 PM: भारत ने तीसरे क्वार्टर में बढ़त बना ली है। टीम ने चौथा गोल कर दिया है। मरीसवारेन शक्तिवेल ने भारत का चौथा गोल दागा। भारत को कोरिया के एक खिलाड़ी को मिले ग्रीन कार्ड का भी फायदा मिला।

6:00 PM: भारतीय टीम को अगर मुकाबला जीतना हो तो इस क्वार्टर में ज्यादा से ज्यादा गोल करने होंगे। क्योंकि आखिरी में दोनों टीमें दबाव में रहेंगी।

दूसरा क्वार्टर

5:54 PM:कोरिया ने मैच में तीसरा गोल करके स्कोर को एक बार फिर बराबरी पर कर दिया है। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने 2-2 गोल किए। 

5:47 PM: कोरिया ने मैच में तीसरा गोल करके एक बार स्कोर बराबरी पर कर दिया है। उत्तम सिंह को ग्रीन कार्ड मिला है। 

5:41 PM:भारत ने दूसरे क्वार्टर में पहला गोल करके स्कोर बराबर किया, जिसके कुछ देर बाद टीम ने मैच का अपना तीसरा गोल करके मैच में बढ़त बना ली है। शेषे गौड़ा को अच्छा पास मिला और उन्होंने शानदार गोल किया।

5:35 PM:भारत ने दूसरे क्वार्टर में स्कोर बराबर कर लिया है। 

5:31 PM: दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही कोरिया ने गोल कर दिया है। इसी के साथ उसने मैच मे 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

पहला क्वार्टर

5:28 PM: पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने अच्छा खेल दिखाया। हालांकि पहले क्वार्टर के आखिरी समय में मनिंदर बढ़त बनाने की कोशिश में थे। लेकिन नाकाम रहे।

05:23 PM: भारत के मैच में पहला गोल करने के बाद कोरिया को भी पेनेल्टी कॉर्नर मिला। जिसका फायदा उठाते हुए जोंघ्युन जेंग ने गोल करके स्कोर बराबरी पर कर दिया।

05:18 PM: भारत ने पहले ही क्वार्टर में बढ़त हासिल कर ली है। पेनेल्टी कॉर्नर पर भारत ने गोल करके मैच में पहला गोल किया। भारत के लिए नीलम ने पहला गोल दागा।

05:10 PM: भारत ने गेम के शुरू होने से ही अच्छा संयम दिखा रहा है, टीम को पेनेल्टी कॉर्नर भी मिला। लेकिन इंडिया उसका फायदा नहीं उठा सकी।
04:59 PM: भारतीय टीम के इरादे कोरिया को हराकर अगर मगर के फेर से बचने के होंगे। वैसे यह चुनौती उतनी आसान भी नहीं है । सुपर 4 चरण में कोरिया ने मलेशिया को 2-2 से ड्रॉ पर रोका और जापान को 3-1 से हराया है ।

04:52 PM: भारत ने भी पहले दो पूल मैचों के बाद अपने खेल में काफी सुधार किया है । मेजबान इंडोनेशिया को 15 गोल के अंतर से हराने के असंभव लक्ष्य को हासिल करके सुपर 4 में जगह बनाई। इसके बाद जापान को 2-1 से हराया जिसके हाथों प्रारंभिक चरण में 2-5 से पराजय मिली थी।

04:46 PM: मलेशिया के खिलाफ रविवार को भारत ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करके 3-2 से बढत बनाई लेकिन रहीम ने आखिरी पलों में पेनल्टी कॉर्नर पर मलेशिया के लिये बराबरी का गोल कर दिया।

04:40 PM: भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति में उत्तम सिंह, एस वी सुनील और पवन राजभर ने प्रभावी प्रदर्शन किया। सुनील ने पिछले मैच में राजभर के पास पर गोल दागा था। भारतीयों ने कई मौके बनाये लेकिन स्ट्राइकर उन्हें गोल में बदल नहीं सके। मुख्य कोच सरदार सिंह इसमें सुधार करना चाहेंगे।

04:35 PM: बीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई में रक्षापंक्ति से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है जिसने मलेशिया के खिलाफ कई पेनल्टी कॉर्नर गंवाये। सुपर 4 चरण के दूसरे मैच में जापान का सामना मलेशिया से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *