रोहित शर्मा और विराट कोहली को पछाड़ मार्टिन गप्टिल बने T20I किंग, कर दिया ये कमाल

गप्टिल ने अपनी इस पारी के दम पर T20I में 3399 रन अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पछाड़ा है जिनके नाम 3379 रन दर्ज है।

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले T20I में 40 रनों की धुआंधार पारी खेल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ा है। T20I क्रिकेट में पिछले कुछ समय से विराट कोहली, रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप करने की होड़ जारी है।

गप्टिल ने अपनी इस पारी के दम पर T20I में 3399 रन अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पछाड़ा है जिनके नाम 3379 रन दर्ज है। वहीं T20I में मार्टिन गप्टिल और रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली ही हैं जिनके नाम 3300 से अधिक रन दर्ज है। कोहली ने 99 मैचों में 3308 रन बनाए हैं।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

मार्टिन गप्टिल – 3399
रोहित शर्मा – 3379
विराट कोहली – 3308
पॉल स्टर्लिंग – 2894
एरॉन फिंच – 2855

बात नीदरलैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की करें तो कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। गप्टिल के अलावा फिन एलन ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को 225 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया है। एलन ने 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से यह दमदार पारी खेली। वहीं अंत में जिमी नीशम ने 9 गेंदों पर 2 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 30 रन की तूफानी पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *