CPL 2022 में सुनाई दी ‘बेबी ABD’ के बल्ले की गूंज, 500 के स्ट्राइक रेट से तूफानी पारी खेल जीता दिल!

त्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ इस युवा खिलाड़ी ने 6 गेंदों पर 5 छक्के जड़ 30 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 500 का था। ब्रेविस की यही पारी त्रिनबागो की हार की वजह भी बनी।

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2022 में गुरुवार रात साउथ अफ्रीका के उभरते सितारे डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले की गूंज सुनाई दी। 19 साल के इस खिलाड़ी को ‘बेबी ABD’ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि उनकी बल्लेबाजी में एबी डी विलियर्स की झलक देखने को मिलती है। किरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली त्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ इस युवा खिलाड़ी ने 6 गेंदों पर 5 छक्के जड़ 30 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 500 का था। ब्रेविस की यही पारी त्रिनबागो नाइट राइडर्स की हार की वजह भी बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *