Asia cup 2022: भारत के लिए खतरे की घंटी, फखर जमां ने ठोका सातवां शतक

पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां ने नीदलैंड्स के खिलाफ पहले वनडे में 109 रन की शतकीय पारी खेलकर एशिया कप 2022 से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। फखर के वनडे करियर का यह सातवां शतक है।

पाकिस्तान और नीदलैंड्स के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को रोर्टडम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां ने इस मकाबले में शानदार शतक ठोककर एशिया कप 2022 से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। फखर ने अपने जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए अपने वनडे करियर का सातवां शतक ठोक दिया। उन्होंने इसके लिए 105 गेंदों का सहारा लिया। पाकिस्तानी बल्लेबाज ने 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मार अपना शतक पूरा किया।

शतक के बाद जमां हालांकि लंबी पारी नहीं खेल पाए और दुर्भाग्यवश रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान 109 गेंदों पर इतने ही रन बनाए। इसके लिए फखर ने 12 चौके और एक छक्के का सहारा लिया। फखर का अप्रैल 2021 के बाद से वनडे में ये पहली सेंचुरी है। उन्हें उस समय भी एक जीवनदान मिला जब पाकिस्तान का स्कोर 19 ओवर में एक विकेट पर 70 रन था। इसके बाद उन्होंने कप्तान बाबर आजम के साथ शतकीय साझेदारी की और फिर अपना शतक पूरा किया।

एशिया कप 2022 से पहले भारत के लिए बजाई खतरे की घंटी: फखर ने पहले वनडे में ही शतक जड़कर एशिया कप 2022 से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। उनके इस शतक ने उन्हें टूर्नामेंट से पहले काफी कॉन्फिडेंस दे दिया है। टॉप ऑर्डर के बांए हाथ के इस बल्लेबाज का भारत के खिलाफ बल्ला खूब  बाेलता है। वह पाक की मौजूदा टीम में एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ शतक ठोका है। उन्होंने चार मैच में 207 रन बनाए हैं। पांच साल पहले ओवल मैदान में चैंपियंस ट्राॅफी के फाइनल में जमां ने 114 रन बनाए थे। ऐसे में आगामी टूर्नामेंट में भारत को फखर का तोड़ निकालना होगा।

एशिया कप में फखर का रिकॉर्ड: फखर जमां एशिया कप के लिए चुनी गई पाकिस्तान की टीम में एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिनका कि एशिया कप में स्पिन के खिलाफ 130 प्लस का स्ट्राइक रेट है। उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ 432 रन बनाए हैं। ऐसे में एशिया कप 2022 में वह काफी खतरनाक होने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *